शाजापुर। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर दिनेश जैन ने मौजूद छात्र-छात्राओं और नागरिकों को बताया कि बीआईएस क्या होता है और चिट फण्ड कंपनियों की ठगी से कैसे बचना चाहिए। इस दौरान बताया गया कि कोई भी वस्तु खरीदने के बाद उसका पक्का बिल अवश्य लें। इस मौके पर कलेक्टर द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिलाध्यक्ष रविप्रकाश सांकलिया, जिला उपाध्यक्ष नवीनचंद्र वर्मा का उपभोक्ता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं, नागरिकों को पेम्पलेट वितरित किए गए और उन्हे उपभोक्ता संरक्षण के नए एक्ट जो 20 जुलाई 2020 से लागू हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके काम्बले ने मिलावटी वस्तुओं को कैसे जांच चाहिए इसके बारे में विस्तार से समझाया। संचालन खाद्य अधिकारी एचआर सुमन ने किया तथा आभार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजयसिंह खराडिय़ा ने माना।
