शाजापुर। अपने कुत्ते को टहला रही महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चैन लूटकर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी रानी प्रजापत गुरुवार रात करीब 9 बजे मूलीखेड़ा रोड पर अपने कुत्ते को टहला रही थी, तभी दो बदमाश आए और गले से सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। Read More »