शाजापुर! मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का दो दिवसीय महाअधिवेशन अमरकंटक में कल्याण आश्रम में आयोजित हुआ। इस महाअधिवेशन में प्रदेश भर के पत्रकार साथियों ने भाग लिया। शाजापुर जिले से भी 40 से अधिक पत्रकार कार्यक्रम में शामिल हुए। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम और प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने महासम्मेलन का शुभारंभ किया, इस अवसर पर संघ के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा।
नर्मदा महाआरती में शामिल हुए पत्रकार
प्रदेश भर से आए पत्रकारों ने एक साथ नर्मदा उदगम मंदिर में संध्याकालीन महाआरती में भाग लिया। इस महाआरती में 1100 सौ से ज्यादा पत्रकारों ने भाग लिया।
विशाल मशाल रैली निकाली
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हितों से जुड़ी तीन सूत्रीय मांगों एवं पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर अमरकंटक में विशाल मशाल रैली निकाली। रैली संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के नेतृत्व में निकाली गई।
जिले से 40 से अधिक साथियों ने लिया भाग
शाजापुर जिला अध्यक्ष मनोज जैन के नेतृत्व में 40 से अधिक पत्रकार साथियों ने अमरकंटक महाअधिवेशन में भाग लिया। अधिवेशन में संभागीय उपाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, संभागीय सचिव प्रेमनारायण मरेठिया, जिला महासचिव मनोहर मरेठिया, ब्लाॅक अध्यक्ष किशोर खन्ना शुजालपुर, मुकेश शर्मा पोलायकलां, मनोज यादव बेरछा, आनंद मेवाड़ा गुलाना, प्रशांत मिश्रा जिला सचिव,पवन मंडलोई जिला सचिव, दिलिप माहेश्वरी जिला संयुक्त सचिव, राजेश कलजोरिया, कैलाश विश्वकर्मा, नरेंद्र जैन,दीपक सक्सेना,मनीष जाट,अमित मालवीय संतोष राजपूत,भोजराज पंवार,ओम मेवाड़ा, संजय गोस्वामी, शाहबुद्दीन,अशोक पांचाल,सोहन मरेठिया, रजनीश भमोरिया,विक्रम गुर्जर,मोहित भावसार,राजेन्द्र गुजराती, दीवान सिंह मेवाडा, प्रेम सिंह जादौन,रोशन मेवाड़ा, अशोक कुमार नायक,विक्रम सिंह बल्ला, नीलेश शर्मा शामिल हुए।