शाजापुर। सेवा भारती का त्रैमासिक मिलन समारोह गरासिया घाट स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गतदिनों संपन्न हुआ। मिलन समारोह में जिले के सभी पदाधिकारियों ने समिति द्वारा संचालित अंबेडकर बाल शिक्षा केंद्र एवं ट्रामा सेंटर नि:शुल्क दूध गर्म व्यवस्था प्रकल्प का दर्शन किया गया। प्रकल्प दर्शन के पश्चात महादेव मंदिर में मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ जिला संघ चालक हुकुम धनगर, सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री प्रेमसागर राठौर, सेवा भारती समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार पाटीदार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात अतिथि परिचय डॉक्टर जीवन गुर्जर ने दिया। अतिथियों का स्वागत गोपाल कुंभकार, सुरेश चमन ने किया। अमृतवचन किरण पाटीदार, एकल गीत डॉ राजेंद्र डोडिया ने दिया। इसके बाद समिति का परिचय और वार्षिक प्रतिवेदन समिति के सचिव आशुतोष सोनी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान राठौर ने बताया कि सेवा भारती का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, पिछड़ों के बीच में कार्य करना है, प्रकल्पों का संचालन करना है। वहीं संघ चालक धनगर ने चार आयामों पर विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का संचालन समिति सहसचिव राजाराम कटारिया ने किया तथा आभार समिति कोषाध्यक्ष लोकेंद्र नायक ने माना। उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश केलकर ने दी।
