शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में नवीन शिक्षा सत्र 2021-22 मंे प्रवेशित बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए आज दिनांक 18.09.2021 शनिवार को पुस्तकालय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रंथपाल सुश्री चंचल ज्ञानचंदानी ने छात्राओं को पुस्तकालय की गतिविधियों के बारे में बताते हुए पुस्तकों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही छात्राओं को पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया।
