शाजापुर। अंकुर प्रगतिशील महिला केंद्र द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वितीय दिवस सोमवार को महिलाओं द्वारा स्वयं के घरों पर कलर, फूल, पत्ते और अन्य सामग्री से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण, बालविवाह रोकथाम, दहेज प्रथा रोकथाम का संदेश देते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। संस्था अध्यक्ष गायत्री विजयवर्गीय ने बताया कि महिलाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रदर्शन के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें महिलाओं द्वारा वेस्ट मटेरियल, गिला, कटोरियों, फूलों से आकर्षक रंगोलियां बनाई गई। संस्था के निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के घर जाकर रंगोलियों का अवलोकन किया गया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ रंगोलियां बनाने वाली प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। इसीके साथ 8 मार्च को समाजसेवी महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।
