24 जुलाई 2021 शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय कवि मंच द्वारा गुरू पूर्णिमा महोत्सव पर मीट आनलाइन कवि सम्मेलन प्रतियोगिता में कई देशों के (280) साहित्यकार शामिल हुए। जिसमें ‘विश्व गुरु भारत’ विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता में Chief Guest Ms. Indu Barot (London, United Kingdom) ने जिले के युवा कवि, साहित्यकार, समाजसेवी एवं 108 स्टॉफ एसोसिएशन एण्ड वेलफेयर के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल को अपनी रचना ‘आओ हम गाए भारत विश्वगुरू के गीत’ प्रस्तुत करने पर लंदन से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश भाई पटेल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया प्रसाद जी, डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ( कुरुक्षेत्र हरियाणा ) डॉ. निधि अमेरिका ( UK ) डॉ. शोभा जैन ( अफ्रीका ) श्री जयप्रकाश , ( काठमांडू नेपाल ), श्रीमती सीता देवी राठी ( पश्चिम बंगाल ) डॉ. रश्मि शुक्ला, (प्रयागराज उत्तर प्रदेश), श्री झवन्ता राम बामनियां (जालौर राजस्थान) श्री गरिमा जी (लखनऊ उत्तर प्रदेश) श्री धर्मवीर सिंह (दिल्ली) आदि उपस्थित थे।