शाजापुर, 3 अक्टूबर. मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की अनुशंसा व पूर्व कैबिनेट मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना की सहमति से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती स्मिता सोलंकी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई.
नवीन कार्यकारिणी में शाजापुर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सविता मौर्य, मक्सी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा लोधी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती शांता जाटव, जिला महासचिव श्रीमती सुशीला सूर्यवंशी, जिला महासचिव श्रीमती रामकन्या भिलाला, जिला सचिव श्रीमती स्वाति मौर्य को बनाया गया. बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयंत सिंह सिकरवार, शेख सलमान, बालकृष्ण आर्य, नरेश्वरप्रताप सिंह, भूपेंद्र जाट, अकरम अली की मौजूदगी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र दिए गए. साथ ही पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया.
