स्वागत समारोह में पार्टी से बाहर कार्यकर्ताओ की बहाली कर किया स्वागत
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी थामा भाजपा का साथ
शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा शाजापुर के क्षितिज भट्ट को प्रदेश मंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर शहर के चप्पे चप्पे पर स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर भी नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा क्षितिज भट्ट को पार्टी का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। श्री भट्ट की इस नियुक्ति पर सोमवार को प्रथम आगमन पर उनका जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले जिले के कालापीपल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शुजालपुर, अकोदिया शाजापुर के पनवाड़ी, सुनेरा में भी उनका स्वागत किया। प्रदेश मंत्री श्री भट्ट ने शाजापुर पहुँचने पर सबसे पहले माँ राजराजेश्वरी माता मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद धोबी चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद महूपुरा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर एवं स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर में निकली इस स्वागत रैली का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नगर में विभिन्न मार्गों से होती हुई स्वागत रैली देर शाम भाजपा जिला कार्यालय पहुँची। यहां कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनना बड़े गौरव की बात है ओर वह गौरव की अनुभूति मैं कर रहा हु। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व मुझे दिया है इस जिम्मेदारी का मैं अनुशासन के साथ पालन करूंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गढ़ने की पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओ को उनके कार्य के हिसाब जिम्मेदारी मिलती है। पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत माहेष्वरी, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, गोपाल राजपूत, रामप्रसाद चोधरी, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, जिला मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष किरण ठाकुर, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, मो बड़ोदिया मण्डल अध्यक्ष जगदीश पाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती केतल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर उत्कर्षसिह सिसोदिया भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजयसिंह बैस ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। इस अवसर पर जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओ का निष्काशन किया समाप्त
पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से बाहर हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का निष्काशन समाप्त करते हुए सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं का प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा एवं पूर्व विधायक अरुण भीमावद द्वारा स्वागत किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद शिवनारायण सोनी शाजापुर, सचिन पाटीदार दुपाड़ा, इंदरसिंह पाटीदार मेवासा, धर्मेंद्र पाटीदार सतगांव, बलराम जाट सिहोदा, शुभम शिवहरे पिंदोनिया, अशोक जाट सिहोदा, गोपाल भालोट मो बड़ोदिया, राजेन्द्रसिंह देवड़ा सिहोदा, भवरसिंह धाकड़ सुनेरा शामिल है।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
सोमवार को आयोजित स्वागत समारोह के दौरान 6 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। जिसमे पूर्व पार्षद हलीम भाई, योगेंद्र आचार्य, योगेंद्र गोड़ आदि शामिल है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।