शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाजापुर ने पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती शहर के सभी वार्डों में गुुरुवार को मनाई। इस दौरान पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके द्वारा बनाए गए आदर्शों के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर चेतना शर्मा, मंगल नाहर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
