शाजापुर। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एवं प्रेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकीलएहमद खान ने मध्यप्रदेश शाजापुर के समाजसेवी दिलीपसिंह बामनिया को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। बामनिया ने बताया कि संगठन का मूल उद्देश्य भ्रष्टाचार, अत्याचार, महिला अत्याचार, कन्या भू्रण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति जैसी कुरीतियों के प्रति समाज में जागृति लाना है। साथ ही मानव के मौलिक अधिकार की जानकारी देना तथा स्वच्छ भारत बनाना है। बामनिया की नियुक्ति पर रविन्द्र वर्मा, अमजद खान, भगवानदास बैरागी, मोहसिन खान, अनिल मालवीय, राजेश सिसनोरिया, माखन परिहार, प्रमोद डोंगलिया, रामचन्द्र चौहान, गोकुलप्रसाद मालवीय, संजय माहेश्वरी, महेंद्र राय सहित समाजजनों एवं ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।
