शाजापुर। पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सलसलाई थाना क्षेत्र के चितावद में रहने वाला वृद्ध कांतीलाल चौधरी रविवार दोपहर को अपने खेत पर बिजली के लिए तार लगा रहा था। तभी आरोपी रामबाबू मालवीय आया और पुरानी रंजिश के चलते पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
