शाजापुर। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसीके चलते मध्यप्रदेश से भी भाजपा के कार्यकर्ता यूपी चुनाव में प्रचार-प्रसार करने के लिए रवाना होने लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सुहास भगत, हितानंद शर्मा, विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार हेतु भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नरोलिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता यूपी के लिए रवाना हुईं। यूपी में प्रचार के लिए प्रदेश के अन्य जिलों के साथ ही शाजापुर से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष केतल पटेल, मधु दवे, भाजपा जिला मंत्री अर्चना जोशी, जिला महामंत्री सविता यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेता त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अयोध्या गोधरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री मीना मरकाम, महिला मोर्चा सक्रिय सदस्य गुंजन मिश्रा रवाना हुईं। महिला कार्यकर्ता यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की रीति और नीति से आमजन को अवगत कराएंगी।
