शाजापुर। हिंदू टाईगर फोर्स की बैठक गतदिनों शाजापुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखनसिंह नायक, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र हिंदू, प्रदेश मंत्री सुशील, प्रदेश अध्यक्ष संत समाज सिद्धेश्वरानंद की सहमति से मुरैना की रेखा तोमर को संगठन की महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर समाजजनों सहित ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।
