शाजापुर। पत्रकार आनन्द व्यास एवं मोहित व्यास शाजापुर के पिता रामचरण व्यास का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व रामचरण व्यास शिक्षा विभाग में बड़े बाबू थे, वे उन विरले लोकसेवकों में से एक रहे जिन्होंने अपने जीवनकाल में सिवाय वेतन के एक नया पैसा भी स्वीकार नहीं किया। उन्होने अपना आज का कार्य कभी कल पर नही टाला। हमेशा ऑडिट वालों को उनका काम कंप्लीट मिलता था। यही कारण रहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी उनके कहने भर से शिक्षकों की समास्याओं का समाधान तत्काल हो जाता था। रिटायर्डमेंट के बाद भी शिक्षा विभाग में लोग उनकी कर्मठता और ईमानदारी की चर्चा करते थे। उनकी अंतिम यात्रा उनके गृहग्राम महुगढ़ा जिला गुना में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के कर्मचारी आदि लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
