शाजापुर। परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में तिलक मंदिर पर सर्व ब्राह्मण समाज महिला शाखा द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान जहां बच्चों ने फेंसी डे्रस में अपनी प्रतिभा दिखाई तो वहीं महिलाओं और युवतियों ने मेंहदी प्रतियोगिता में भागीदारी कर आकर्षक मेंहदी बनाने का काम किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनिता शर्मा, द्वितीय वैदिका शर्मा और तृतीय स्थान पलक शर्मा ने हासिल किया। प्रतिभागियों का निर्णायक सीमा शर्मा, ऋतु आचार्य, ऋतु पाराशर ने उत्साह वर्धन किया। इसी तरह श्लोक प्रतियोगिता में तनिष्का तिवारी प्रथम, सारांश शर्मा द्वितीय और देवांश दुबे तृतीय रहा। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक संतोष शर्मा, आशा तिवारी, शीलू शर्मा रहीं। शुभांगिनी वाजपयी ने बताया गुरुवार को आयोजित फेंसी डे्रस प्रतियोगिता में औजस्व बिड़वाले ने शिवजी, गितांश बिड़वाले ने शिवाजी, अंशला शर्मा भरत माता, आराध्या शर्मा लक्ष्मी जी, धान्या शर्मा झांसी की रानी, निश्चल शर्मा आर्मी जवान, लवांश दवे कृष्ण, शिवम शर्मा कश्मीरी पंण्डित, तनिष्का तिवारी, पूजा नागर ने मीराबाई की भूमिका निभाकर प्रेम में त्याग और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर अलका दुबे, अनुराधा मेहता, प्रियंका नागर, अलका शर्मा, विधी वाजपयी सहित समाज की महिलाएं मौजूद थीं।
