शाजापुर। मक्सी नगर में संचालित अशोक दुग्ध डेयरी के संचालक किशनलाल आहूजा पिता हिरदामल आहूजा के द्वारा कारोबार स्थल पर घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने और दृवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियमन आदेश का उल्लंघन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के Read More »
अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से चैन लूटी
शाजापुर। अपने कुत्ते को टहला रही महिला के गले से अज्ञात बदमाश सोने की चैन लूटकर ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मीनगर निवासी रानी प्रजापत गुरुवार रात करीब 9 बजे मूलीखेड़ा रोड पर अपने कुत्ते को टहला रही थी, तभी दो बदमाश आए और गले से सोने की चैन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। Read More »
जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव और ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली, जांच के लिए टीम का गठन
शाजापुर। गर्भवती महिला का ऑपरेशन करने के नाम पर जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक द्वारा रुपया मांगे जाने के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच टीम का गठन किया है। साथ ही संबंधित Read More »
वेल्डिंग दुकान पर हजारों रुपए की चोरी
शाजापुर। अज्ञात चोरों ने वेल्डिंग दुकान पर धावा बोलते हुए हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांसी निवासी शानू पिता बशीर खां ने थाना कोतवाली पर शुक्रवार को शिकायती आवेदन देकर बताया कि 3 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उसकी वेल्डिंग दुकान से वेल्डिंग मशीन, कटर, हाथ ग्लाईंडर, लोहे का गोल पासा, लंबा पास सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। Read More »
धर्मगुरु के आगमन की खुशी में जरूरत मंद लोगो को राशन वितरण
शाजापुर। लालघाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में काजी कमेटी मध्यप्रदेश के चीफ धर्मगुरु काजी अमानुल्लाह साहब की अगुवाई की गई। जिसकी खुशी में जिला शाजापुर दारुल कज़ा काजी कमेटी के जिला काजी अब्दुल हफीज और समाजसेवी जिया लाला ने 14 तरह के प्रोडक्ट, तेल, आटा, दाल, धन्या, मिर्च, हल्दी, नमक, पत्ती, शकर, Read More »
अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त डॉ सागरमल जैन के निधन पर निकला डोल
शाजापुर। अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैन विद्वान डॉ सागरमल जैन का संथारा व्रत लेने के बाद बुधवार शाम निधन हो गया। इसके बाद गुरुवार दोपहर उनकी अंतिम यात्रा पर निजी निवास से डोल निकाला गया जो शांतिवन श्मशान घाट पहुंचा। जहां नगर के समाजजनों सहित शहरवासियों ने उन्हे भावभीनी अंतिम विदाई दी। स्थानीय प्राच्य विद्यापीठ शोध संस्थान के निदेशक डॉ. सागरमल जैन को दुर्लभ प्राकृत भाषा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया था। डॉण् जैन को उप राष्ट्रपति श्री नायडू ने 04 अप्रैल 2019 को पुरस्कृत किया था। श्री जैन द्वारा 300 साधु-साध्वियों को अध्यापन कराया गया था। डा.जैन के सानिध्य में 42 जैन संतो ने शिक्षा ली थी। अपने जीवन के 88 वर्षोे में 67 पुस्तके लिख चुके थे। Read More »
चाणक्य शिक्षक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
शाजापुर। चाणक्य शिक्षक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को ग्राम सेमली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री रजनीश महिवाल ने की। इस मौके पर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए शिक्षकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में संघ की शासकीय अशासकीय स्कूलों में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त Read More »
कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस सेवादल ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
शाजापुर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिल के विरोध में अब कांग्रेस सेवादल ने भी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करली है और इसी कड़ी में कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष साजिद कुरैशी के नेतृत्व में गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि Read More »
योग भारतीय जीवन पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग – पं. विकेश शर्मा
शाजापुर। योग भारतीय जीवन पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग है। प्राचीन समय में लोग केवल साधु सन्यासियों और मोनमार्ग पर चलने वालो के लिए ही उपयोगी समझा जाता था। लेकिन यह सत्य नहीं योग। जितना एक सन्यासी के लिए उपयोगी है उतना ही गृहस्थ के लिए भी है। योग एक जीवन पद्धति है। एक ऐसा विज्ञान है जो Read More »
हृदयाघात से पीडि़त को मिला आयुष्मान कार्ड, भोपाल के रेडक्रास हॉस्पिटल में होगा उपचार
शाजापुर। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना जितनी व्यापक और सहायक है, उसी तरह से कॉमन सर्विस सेंटर वीएलई भी सहयोग और सौहाद्र्र के लिए तत्पर है। इस महत्वपूर्ण योजना ने शहर में फिर एक बड़ा लाभ पहुंचाया है। यहां के वार्ड 12 तेलीवाड़ा रोड़ निवासी बशीर पिता सगीर अहमद आयु 51 वर्ष को गत 28 नवंबर को हृदयाघात हुआ, जिसके कारण हृदय से जुड़ी नसें ब्लॉक हो गई। परिजन बशीर अहमद को तुरंत नगर के Read More »