शाजापुर। जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेन्टर में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं को वन स्टॉप सेन्टर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूक भी किया गया। वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक नेहा जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान भी महिलाओं के विरूद्ध हिंसा के केस रजिस्टर्ड हुए हैं, जिनका निराकरण वन स्टॉप सेन्टर द्वारा किया गया है। महिला हेल्पलाईन 181 के बारे में भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी गई। प्रशासक ने बताया कि महिला हेल्पलाईन 181 द्वारा शिकायतें दर्ज हुईं और वन स्टॉप सेन्टर ने विभागों से समन्वय करते हुए उनका निराकरण किया।
