शाजापुर। जिला सेवा भारती समिति द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए दूध गर्म की व्यवस्था नि:शुल्क आरंभ की गई, जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाएं अन्य मरीज जो चिकित्सालय में सुबह दूध वितरण किया जाता है उस कच्चे दूध को नि:शुल्क गर्म किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्म पानी की आवश्यकता पड़ती रहती है, इसके लिए एक गर्म पानी के लिए गीजर की व्यवस्था भी की गई है। पोस्टमार्टम सामग्री भी विगत 2 वर्षों से सेवाभारती वितरण कर रही है, उसकी उपलब्धता भी की गई है। दूध गर्म की व्यवस्था सुबह 7.30 बजे से 12. बजे तक सुचारूरूप से चलेगी और इस दौरान स्वयंसेवक अपनी सेवा देते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला सेवा भारती समिति अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार पाटीदार, शैलेंद्र सोनी, महेंद्र मोहन सोनी, विशाल जाटव, गैस चूल्हा के दानदाता उम्मेद जैन, चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एसडी जायसवाल, डॉ आनंद परमार, डॉक्टर मनोज पंचोली, सेवा भारती समिति के कोषाध्यक्ष लोकेन्द्र नायक, आशुतोष सोनी, राजाराम कटारिया, भगवानसिंह कुशवाह सहित गणमान्य उपस्थित थे।
