शाजापुर। 24 से 25 फरवरी तक होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण डिवीजन कमाण्डेन्ट उज्जैन संभाग प्रीतिबालासिंह द्वारा किया गया। प्रथम दिवस कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्था चेक की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं द्वितीय दिवस शाजापुर होमगार्डस् लाईन में जवानों की परेड, किट निरीक्षण तथा सम्मेलन आयोजित किया गया। परेड पर मौजूद जवानों को चार टोलियों में बांटा गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर आपदा प्रबंधन नम्रता सरावत तथा टूआईसी कविता सोलंकी प्लाटून कमाण्डर द्वारा किया गया। परेड की सलामी के बाद डिवीजनल कमाण्डेन्ट द्वारा प्लाटून में लगे जवानों का टर्नआउट चैक कर अच्छे टर्नआउट वाले जवानों को ईनाम भी दिया गया। तत्पश्चात परेड का मार्चपास्ट किया गया। परेड के पश्चात जवानों के किट निरीक्षण की कार्रवाई की गई, जिसमें अच्छे एवं उत्कृष्ट किट वाले जवानों को पुरूस्कृत किया गया। आपदा प्रबंधन सामग्रियों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर कार्यालय में उपलब्ध वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जवानों का सम्मेलन आयोजित कर जवानों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया और कोविड 19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण की समस्त तैयारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड विक्रमसिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न की गई।
