– एकता ग्रुप संरक्षक रामवीरसिंह सिकरवार का जमदिवस मनाया
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाने में एकता ग्रुप अहम भूमिका निभा रहा है। ताकि गरीब व असहाय लोगों को ठंड के दिनों में परेशानियो का सामना न करना पड़े। शुक्रवार को एकता ग्रुप द्वारा एकता ग्रुप संरक्षक रामवीर सिंह सिकरवार के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कंबलों का वितरण किया गया। गरीब व बेसहारा लोगो को चौक बाजार में कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान कम्बल पाकर लोगो के चेहरे खिल उठे।
एकता ग्रुप अध्यक्ष सैयद वक़ार अली ने बताया कि ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष गरीब, बेसहारा लोगो को कंबलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी ग्रुप संरक्षक रामवीर सिंह सिकरवार के जन्मदिवस से कम्बल वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। आगे भी इसी तरह शहर में घूमकर गरीबो, बेसहारा लोगो को कंबलों का वितरण किया जाएगा। जिससे कड़ाके की सर्दी में बेसहारा लोगो को राहत मिल सके। कम्बल वितरण करते समय एकता ग्रुप अध्यक्ष सैयद वक़ार अली, उपाध्यक्ष इकबाल खान, सचिव शेख शाकिर बुशरा, प्रवक्ता अनीस खान, हैदर अली सहित सदय मौजूद थे।