शाजापुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री तथा सिंहावल विधायक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों की तैयारियां करने एवं एकजुटता हेतु मार्गदर्शन दिया। पटेल धोबी चैराहा स्थित किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री दिनेश नायक के यहां के निवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने गतरात्रि पहुंचे थे। इस दौरान ट्राफिक पाइंट पर पटेल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, सेवादल कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजिद कुरैशी, मूसा आजम खान, राजेश पारछे, राजेश शर्मा, कमरूद्दीन मेव, इरशाद नागौर, अज्जू बिजली सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा ने दी।
