भाजपा की जिला बैठक में बनाई कार्ययोजना, जिले के प्रत्येक बूथ पर होंगे कार्यक्रम आयोजित,
षाजापुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से समर्पण निधि संग्रह 2022 के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोषी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष जगदीष अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए जा रहे इस अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका निष्चित होना चाहिए। आज देश मे भाजपा पार्टी के पितृ पुरुष स्व श्री कुशाभाऊ जी ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है। हम सभी को भरपूर समर्पण करके इस लक्ष्य को पाना है। षाजापुर जिला प्रारंभ से संगठन कार्य को लेकर आगे रहा है। कार्यकर्ता निर्माण करने के साथ ही पार्टी का आर्थिक आधार भी कार्यकर्ता ही है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबाराम कराडा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्ष भाजपा के पितृपुरूष स्व.कुषाभाउ ठाकरे की जन्मषताब्दी का वर्ष है और पार्टी इसे संगठन पर्व के रूप में मना रहीं है। अभी बूथ विस्तारक योजना का कार्य हमारा चल ही रहा है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जानकारी डिजीटलाईज की जा रहीं है, वहीं अब 11 फरवरी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि से निधि संग्रह का अभियान जिले में प्रारंभ होना है। जिसमें प्रदेष के द्वारा निधि एकत्रित करने के दिए लक्ष्य को भी हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना है। इस कार्य के लिए भी पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हो जाए। भाजपा के निधि संग्रह अभियान कार्य दृष्टि से जिला महामंत्री विजयसिंह बैस को जिला प्रभारी बनाया गया है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेष षर्मा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री विजयसिंह बैस ने माना। इस अवसर पर प्रदीप चंन्द्रवंषी, रायसिंह मेवाडा, भगवतसिंह मंडलोई, रामप्रसाद चौधरी, सुनील देथल, देवेन्द्रसिंह सिसौदिया, श्रीमती यमुना कछावा, किरण ठाकुर, आषुतोष श्रीवास्तव, विपूल कसेरा, नवीन राठौर, राधेष्याम गुर्जर, हरिओम गोठी, मोहनसिंह जादौन, देवेन्द्र तिवारी, सुरेष परमार, भंवरसिंह, विष्णु गुर्जर, परषराम धनगर, विरेन्द्र पाटीदार, कैलाष पटेल, ष्याम टेलर, अर्पित परिहार, छगनलाल सौराष्ट्रीय, भगवानदास बैरागी, अषोक कविष्वर, मनोहर विष्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
